फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hue and cry notice against two accused wanted in Gangyal firing case

Jammu News: गंग्याल गोलीकांड में वांछित दो आरोपियों के खिलाफ ह्यू एंड क्राई नोटिस

विज्ञापन
Hue and cry notice against two accused wanted in Gangyal firing case
पकड़े गए चारों आरोपियों को सात दिन की रिमांड पर लिया गया
विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद
जम्मू। गंग्याल गोलीकांड में वांछित दो आरोपियों की धरपकड़ के लिए गंग्याल पुलिस ने ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी किया है। आरोपियों की फोटो व अन्य पहचान बताते हुए गंग्याल व आसपास क्षेत्र में पोस्टर लगवाए गए हैं। इस गोली कांड में गिरफ्तार किए चार आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जिनके खिलाफ ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी हुआ है वे हरनीत सिंह उर्फ हनी और रमनदीप सिंह हैं। पुलिस के अनुसार दोनों भाई हैं और डिग्याना आश्रम स्थित हाउस नंबर 414 में रहते हैं।
विज्ञापन

ह्यू एंड क्राई नोटिस कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा जारी की गई एक औपचारिक घोषणा है। इसका उपयोग किसी अपराध के लिए वांछित व्यक्ति के बारे में जनता और अन्य अधिकारियों को सचेत करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अब तक गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इन्होंने ही हरनीत और रमनदीप के बारे में जानकारी दी। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को शहर के बठिंडी इलाके से बरामद कर लिया है।
लुकआउट सर्कुलर भी जारी
इसके अलावा भगोड़े आरोपियों को देश से बाहर जाने से रोकने व तुरंत गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी सभी संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किए गए हैं। गंग्याल गोलीकांड के मामले में चल रही जांच के क्रम में पुलिस स्टेशन गंग्याल में धारा 109, 111, 191(3) बीएनएस और 3/25 आर्म एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है।

................................................
हयू एंड क्राई नोटिस में किसी अपराध के लिए वांछित आरोपी के बारे में जनता को सचेत करने के लिए जारी किया जाता है। यह एक तरह से सार्वजनिक सूचना होती है जिसमें वांछित व्यक्ति का विवरण, नाम, फोटो और अपराध की जानकारी दी जाती है ताकि लोगों को उसके बारे में जानकारी दे सकें। जिससे उसकी जल्द गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed