Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   housing board, flats

Jammu News: 70 हजार बाहरी किरायेदार, फिर भी 2200 रुपये के क्वार्टर के लिए आवेदन सिर्फ 44

विज्ञापन
housing board, flats
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। दिल्ली, अहमदाबाद और चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर में हाउसिंग बोर्ड ने दूसरे राज्यों के लोगों सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों के वासियों को सस्ती दरों पर क्वार्टर की सुविधा दी है। मगर लाभ उठाने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे। विभाग के अनुसार प्रदेश में दो लाख से ज्यादा लोग दूसरे राज्यों व अन्य जिलों के हैं। 70 हजार लोग एक कमरे में परिवार सहित गुजारा कर रहे हैं। इसके बावजूद 192 क्वार्टर के लिए 44 ही आवेदन पहुंचे। अब फिर से आवेदन मांगने की तैयारी है। महज 2200 रुपये में क्वार्टर बाहरी लोगों को दिए जाने हैं।
विभाग के अनुसार अप्रैल में 30 आवेदन पहुंचे। जून में दोबारा आवेदन मांगने पर 14 आए। अधिकारियों का कहना है कि काफी लोगों की आय कम है। इसके चलते फ्लैट कम किराये पर मुहैया करवाए जा रहे हैं। वहीं, फ्लैट खरीदने में दिलचस्पी न दिखाने का कारण यह भी है कि सुजवां नरवाल से आठ से दस किलोमीटर दूर है। दिन में तो परिवहन सुविधा है, मगर रात को नहीं। इस वजह से लोग आवेदन करने के बजाय काम की जगह के पास ही रहना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा शहर की तर्ज पर कम सुविधाएं हैं। यहां न तो अस्पताल है और न ही रात में आने-जाने की सुविधा। यहीं नहीं, सुजवां में अकसर मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन

नवंबर में 144 क्वार्टर होंगे आवंटित
नवंबर में 144 क्वार्टर आवंटित किए जाने हैं, यानी कुल 336 क्वार्टर लोगों को मिलने हैं। खास बात यह है कि फ्लैट में आने-जाने का समय निर्धारित नहीं है। लोग काम निपटाने के बाद जब चाहे फ्लैट में पहुंच सकते हैं। बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधा है। अगर कोई परेशानी आती है तो बोर्ड का दावा है कि उसे मौके पर दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाएं व आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
कमरा, किचन, लॉबी और बाथरूम। सभी जगह टाइल लगाई गई है। आधुनिक लुक के साथ कमरों को तैयार किया है। वहीं, आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इसमें आय, रहने समेत अन्य दस्तावेज का जिक्र होगा। इसके लिए विज्ञापन के माध्यम से बोर्ड सूचित करेगा।दूसरी ओर, दिल्ली में तीन हजार और अहमदाबाद में 2500 रुपये की दर से फ्लैट लोगों को आवंटित किए जा रहे हैं। मगर यहां पर सबसे सस्ते फ्लैट मिल रहे हैं।
पहले चरण में 192 क्वार्टर देने हैं, लेकिन अभी तक काफी कम लोगों ने रुचि दिखाई है। अब दूसरे चरण में आवेदन मांगे जाएंगे
- डॉ. शबीर हुसैन, एमडी, हाउसिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed