फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hospital,problem,health,jammu news,MCH

एमसीएच में सुविधाएं अपार, डॉक्टरों और स्टाफ की दरकार

विज्ञापन
hospital,problem,health,jammu news,MCH
जम्मू। कोरोना के बीच मरीजों की देखभाल में अहम भूमिका निभाने वाले एमसीएच (जच्चा-बच्चा) अस्पताल गांधीनगर में सुविधाएं तो हैं, लेकिन पूरा स्टाफ न होने से इनका लाभ नहीं मिल पा रहा। इस 200 बिस्तर वाले अस्पताल में चार ऑपरेशन थियेटर, चार लेबर रूम, 14 बेड इमरजेंसी, मातृ आईसीयू, नीकू-पीकू वार्ड आदि आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन्हें चलाने के लिए स्टाफ की भारी कमी है। वर्तमान में अस्पताल में गैर कोविड मरीजों के लिए इंडोर चिकित्सा सुविधाओं के साथ प्रसव के केस देखे जा रहे हैं, यह काम एसएमजीएस के गिने-चुने डॉक्टरों के सहारे ही चल रहा है।
विज्ञापन

एमसीएच में अपना लेबोरेटरी सेक्शन है, लेकिन इसे चलाने के लिए तकनीशियन नहीं है। अस्पताल में विभिन्न वर्गों के 300 पद सृजित किए गए हैं। संकाय की बात करें तो सृजित पदों में आठ प्रोफेसर, 11 एसोसिएट प्रोफेसर, 11 सहायक प्रोफेसर, 19 लेक्चरर, 12 रजिस्ट्रार, दो हेमेटोलॉजी लेक्चरर हैं, लेकिन वर्तमान में इनमें कोई पद भरा नहीं गया है। इसी तरह 10 मेडिकल अफसरों के पद भी खाली हैं। किसी तरह से एसएमजीएस अस्पताल से एक पीजी व रजिस्ट्रार के सहारे मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। लेबोरेटरी टेस्ट भी यहीं करवाने पड़ते हैं। वर्तमान में अस्पताल में 29 नर्सें और दस नर्सिंग अर्दलियों की तैनाती की गई है। लेकिन अन्य सभी विभागों में पद खाली पड़े हुए हैं। उधर, जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशी सूदन ने कहा कि चिकित्सा विभाग में खाली पद भरने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

-----
ब्लड बैंक में सभी उपकरण
हैं, चलाने वाला कोई नहीं
अस्पताल का खुद का ब्लड बैंक सेक्शन भी है और इसके लिए उपकरण भी आए हैं। लेकिन इन्हें चलाने के लिए कोई नहीं है। हाल ही में एक अकाउंट ऑफिसर के पद पर स्थायी नियुक्ति की गई है। इसके अलावा चिकित्सा अधीक्षक के पद पर स्थायी नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमसीएच में मरीजों को सभी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सीमित स्टाफ में ऐसी सुविधाओं की क्षमता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed