फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hope PDP, BJP members chant 'Bharat Mata Ki Jai' after swearing in: Omar

उम्मीद है शपथ के बाद पीडीपी-बीजेपी सदस्य 'भारत माता की जय' के लगाएंगे नारे : उमर

Sun, 03 Apr 2016 05:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 03 Apr 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
Hope PDP, BJP members chant 'Bharat Mata Ki Jai' after swearing in: Omar
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : Amar Ujala

भारत माता की जय के नारे को लेकर देश चल रहे व‌िवाद में रव‌िवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा क‌ि वह इस बात का इंतजार कर रहे हैं क‌ि राज्य में सोमवार को पीडीपी और भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद शपथ लेते ही यह नारा लगाएंगे।

विज्ञापन


उमर ने सोशल साइट ट्व‌िटर पर ल‌िखा क‌ि, मैं इंतजार कर रहा हूं क‌ि कल पीडीपी और भाजपा गठबंधन सरकार के बनने के बाद उनके सभी सदस्य भारत माता की जय के नारे लगाएंगे। उमर ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कल पीडीपी-भाजपा गठबंधन के सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण करने के बाद ऐसा कहते हुए देखने को लेकर उत्साहित हूं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस नेता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उस टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें फडणवीस ने कहा था कि 'भारत माता की जय' का नारा न लगाने वाले लोगों को देश में रहने का कोई हक नहीं है।

सुन्नी मुसलमानों के शीर्ष मदरसे दारूम उलूम देवबंद ने हाल में एक फतवा जारी कर मुसलमानों से यह नारा नहीं लगाने को कहा था। उनका कहना है कि यह इस्लाम की मान्यताओं के खिलाफ है।


पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को जम्मू एवं कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में कल जम्मू में राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम के ल‌िए उमर अब्दुल्ला को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed