{"_id":"655a736e300dfe7b6002a804","slug":"home-theft-lock-issue-jammu-news-c-10-jam1006-245671-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लटकते ताले बन रहे चोरियों का कारण, दो माह में घराें में हुई चोरियों के पीछे 90 फीसदी मामले ऐसे ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लटकते ताले बन रहे चोरियों का कारण, दो माह में घराें में हुई चोरियों के पीछे 90 फीसदी मामले ऐसे ही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। घरों के बाहर लटकते ताले शहर में चोरियों का बड़ा कारण बन रहे हैं। दो महीनों में 90 फीसदी चोरियां उन्हीं घरों में हुई हैं, जिनके दरवाजे पर ताले लटक रहे थे। पुलिस की तरफ से भी यहीं कारण बताया गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की तरफ से गणमान्य लोगों के जरिए आम लोगाें तक यह जानकारी पहुंचाई जा रही है कि मुख्य प्रवेश द्वार पर ताले न जड़ें। कहीं जाने के लिए पूरे घर को लॉक कर लें। बता दें 2 महीनों के भीतर 15 से 20 चोरियां हुई हैं। इनमें एक ही बात सामान्य थी कि मुख्य दरवाजे पर ताले लगे थे। जानीपुर, गांधी नगर, सिद्दड़ा, छन्नी, त्रिकुटा नगर, सतवारी में ज्यादातर वारदात हुई। आने वाले दिनों में कोहरा पड़ने लगेगा। ऐसे में चोरियां और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कोहरे के बीच अकसर चोर सक्रिय हो जाते हैं। पिछले वर्ष भी कोहरे में काफी वारदात थी। ऐसे में पुलिस की तरफ से लोगों को सलाह दी जा रही है कि सावधान रहें।
विशेष टीमें तैनात
एसएसपी विनोद कुमार का कहना है कि सर्दी में चोरियां रोकने के लिए विशेष गश्त शुरू की गई है। रात में लगातार गश्त होगी और संबंधित क्षेत्र के एसपी से लेकर डीएसपी स्तर के अफसर निजी तौर पर निगरानी करेंगे।