{"_id":"63bf9547f7196d00386ee289","slug":"home-minister-shah-will-meet-the-victims-of-dhangri-terror-attack-will-reach-rajori-on-13th","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गृहमंत्री शाह 13 को पहुंचेंगे राजोरी के ढांगरी, अल्पसंख्यकों को दिलाएंगे सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गृहमंत्री शाह 13 को पहुंचेंगे राजोरी के ढांगरी, अल्पसंख्यकों को दिलाएंगे सुरक्षा का भरोसा
Thu, 12 Jan 2023 10:37 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:37 AM IST
सार
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ढांगरी दौरे पर गृहमंत्री के साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी रहेंगे। जम्मू में गृह मंत्री उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। खासकर जम्मू संभाग के एलओसी से सटे जिले और चिनाब घाटी में पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की साजिशों पर मंथन होगा।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह राजोरी जिले के ढांगरी गांव में 13 जनवरी को पहुंचेंगे। वे वहां नए साल के पहले दिन व दो जनवरी को हुए आतंकी हमले में मारे गए सात लोगों के परिवार वालों से मिलेंगे। इस दौरान शाह उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाएंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सीमावर्ती जिले में सुरक्षा और ग्राम सुरक्षा समूह (वीडीजी) को मजबूत बनाने के लिए घोषणा भी कर सकते हैं। वहां से जम्मू आएंगे और सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया, गृह मंत्री दिल्ली से सीधे ढांगरी पहुंचेंगे। वहां वे आधा घंटा रहने के दौरान गांव वालों से मिलेंगे। पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के साथ ही अल्पसंख्यकों में यह भरोसा दिलाने की कोशिश करेंगे कि वे अपने आपको असहाय न समझें।
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सरकार हर प्रकार के प्रबंध करेगी। वीडीजी को मजबूत करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाएगी। पाकिस्तानी साजिश को हर हाल में विफल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार दौरे में उनके साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी रहेंगे।
जम्मू में गृह मंत्री उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। खासकर जम्मू संभाग के एलओसी से सटे जिले और चिनाब घाटी में पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की साजिशों पर मंथन होगा।
सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़कर माहौल को खराब करने वाले तत्वों पर भी पैनी निगाह रखने तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर भी विचार संभव है। सूत्रों के अनुसार बैठक में अमित शाह आतंकवाद को बढ़ावा देने, आतंकियों के समर्थकों तथा माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर नकेल कसने पर विचार होगा।