फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   home minister rajnath singh to visit jammu this week

गृहमंत्री जल्दी करेंगे एलओसी का दौरा

Tue, 26 Aug 2014 03:01 PM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
home minister rajnath singh to visit jammu this week

नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलाबारी को देखते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह जल्दी ही जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक 29 अगस्त को गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू आ सकते हैं।

विज्ञापन


गृहमंत्री ने सोमवार को दिल्ली में सेना और बीएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा के हालात की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने बीएसएफ को गोलाबारी से प्रभावित इलाकों में रह रहे लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


नार्थ ब्लॉक में हुई बैठक में गृहमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से जम्मू और कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के हालात की जानकारी ली और बीएसएफ को सीमा से लगते इलाकों में रह रहे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर‌िंग की शुरु आत भरत नहीं करेगा

home minister rajnath singh to visit jammu this week
गृहमंत्री पहले ही बीएसएफ को पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दे चुके हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डायरेक्टर जनरल डीके पाठक ने गृहमंत्री को आईबी खासकर जम्मू क्षेत्र के हालात से अवगत कराया।

पाठक मंगलवार को जम्मू आ रहे हैं और अग्रिम चौकियों का दौरा करेंगे। गृहमंत्री से मुलाकात के बाद सोमवार को बीएसएफ प्रमुख ने बताया था कि उनके सैनिकों की तरफ से फायरिंग की शुरुआत नहीं होगी लेकिन यदि हमला किया गया तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। हालांकि हम नागरिकों को निशाना नहीं बनाएंगे।

पाक ने सीजफायर उल्लंघन का दायरा बढाया

home minister rajnath singh to visit jammu this week

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने सीमा पर अपने सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी है और विशेष सुरक्षा बल जवानों को भारतीय
चौकियों और गांवों को निशाना बनाए के लिए तैनात किया गया है। पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन का दायरा सांबा जिला तक
बढ़ा दिया है।

पाक सैनिक 40 बार्डर आउट पोस्ट्स (बीओपीएस) और जम्मू तथा सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते 24 गांवों पर भारी
गोलाबारी और फायरिंग कर रहे हैं। यह पहली बार है जब पाकिस्तानी रेंजरों ने सीजफायर उल्लंघन का दायरा सांबा जिले तक
बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed