{"_id":"5e9c1e7e8ebc3e775321d1a1","slug":"home-minister-praises-jammu-kashmir-police-for-doing-better-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने की जम्मू-कश्मीर पुलिस की तारीफ, सुरक्षा हालातों पर डीजीपी से हुई विस्तृत चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह ने की जम्मू-कश्मीर पुलिस की तारीफ, सुरक्षा हालातों पर डीजीपी से हुई विस्तृत चर्चा
Sun, 19 Apr 2020 03:18 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 19 Apr 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : TWITTER
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लॉकडाउन के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ओर किए जा रहे प्रयासों का सराहना की। पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए ड्यूटी के दौरान लोगों की मदद करने की और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा की। उन्होंने पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह को फोन कर लॉकडाउन से उपजी स्थिति और सुरक्षा हालातों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में कोरोना वायरस को लेकर मौजूदा स्थितियों की जानकारी के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शाह ने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने को लेकर भी जानकारी ली।
विज्ञापन
अधिकारियों की ओर से उनको देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए गृह मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी गई। इससे पहले, शाह ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह को फोन कर कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने लॉकडाउन के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए अधिकारियों और जवानों की तारीफ की की। गृह मंत्रालय की ओर से कोरोना को लेकर नियंत्रण कक्ष बनाया है जो लोगों को 24 घंटे मदद कर रहा है। इसके अलावा हेल्पलाइन 1930 और 1944 पर लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।