फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Home Minister Amit Shah said- Centre's welfare initiatives are bringing prosperity to the valley

गृहमंत्री ने कहा: केंद्र की कल्याणकारी पहल से घाटी में आ रही समृद्धि, लिया अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा

Wed, 09 Apr 2025 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 06:30 AM IST
सार

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास घाटी के सभी नागरिकों के लिए विकास और कल्याणकारी पहलों के माध्यम से समृद्धि ला रहे हैं।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah said- Centre's welfare initiatives are bringing prosperity to the valley
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास घाटी के सभी नागरिकों के लिए विकास और कल्याणकारी पहलों के माध्यम से समृद्धि ला रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा संपन्न करने के बाद शाह ने राजभवन में विकास समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन


शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आज जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। मोदी सरकार एक विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है। शाह ने आतंकवाद के प्रति नरम दृष्टिकोण के लिए पिछली सरकारों की आलोचना की और आरोप लगाया कि वोट बैंक खोने के डर से उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने से परहेज किया। इसके विपरीत, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को मजबूती से लागू किया गया है।
विज्ञापन


आतंक के सफाए के लिए साथ काम करें सुरक्षा एजेंसियां 
श्रीनगर में समीक्षा बैठक में शाह ने कहा, सभी सुरक्षा एजेंसियों को समन्वित तरीके से काम करना जारी रखना चाहिए ताकि आतंक मुक्त जम्मू-कश्मीर के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। बैठक के दौरान गृह मंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की, जिसके फलस्वरूप आतंकवाद संबंधी घटनाओं, घुसपैठ और आतंकवादी संगठनों में युवाओं की भर्ती में उल्लेखनीय कमी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का भी लिया जायजा
शाह ने इस वर्ष 3 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। संबंधित एजेंसियों को तीर्थयात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व शाह ने केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए एक और बैठक हुई। दूसरी बैठक ढाई घंटे तक चली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed