फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Home Minister Amit Shah reached the house of martyr constable Mudasir Ahmed

Amit Shah in Jammu Kashmir: शहीद कांस्टेबल मुदासिर अहमद के घर पहुंचे गृहमंत्री, परिजनों से मुलाकात कर हाल जाना

Wed, 05 Oct 2022 06:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 06:24 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारामुला के प्रो. शोकत अली मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले आज श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah reached the house of martyr constable Mudasir Ahmed
उड़ी में शहीद मुदासिर के परिजनों ने मुलाकात करते गृहमंत्री - फोटो : पीआरओ

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को अपने दौरे के बीच शहीद एसपीओ मुदासिर शेख के उड़ी स्थित घर पहुंचे। उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। वह मुदासिर की कब्र पर भी गए और कब्र पर फूलों की माला चढ़ाई। मुदासिर की शहादत के बाद उनके पिता मकसूद शेख ने बेटे की बहादुरी पर गर्व जताते हुए आतंकवाद की खुली निंदा की थी।

विज्ञापन


इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उनके साथ थे। शहीद एसपीओ (अब कांस्टेबल) मुदासिर शेख ने इस वर्ष 25 मई को क्रीरी थाना क्षेत्र में अमरनाथ यात्रियों पर हमले की एक बड़ी वारदात को नाकाम करते हुए तीन विदेशी आतंकियों को मार गिराया था। इसके बाद वह शहीद हो गए थे। मारे गए तीनों आतंकी अमरनाथ यात्र को निशाना बना कर बड़ी तबाही के मंसूबों के साथ आए थे। 

विज्ञापन

कश्मीरियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना परिवार

मुदासिर की शहादत के बाद उनके पिता मकसूद शेख (जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त एसआई) ने आतंकवाद की खुली निंदा करते हुए अपने बेटे की शहादत को राष्ट्रीय बलिदान के रूप में मनाया। इसके बाद से यह परिवार पुलिस बल और कश्मीर के युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत रहा है। मुदासिर अविवाहित थे और उनके परिवार में पिता के अलावा मां शमीमा बेगम, दो बहनें और तीन भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्र तक पैदल चढ़ाई चढ़कर पहुंचे शाह

शहीद मुदासिर के भाई बासित मसूद ने कहा कि गृह मंत्री उनक घर पहुंचे और परिवार के साथ दुख सांझा किया। उन्होंने कहा कि परिवार ने शहीद मुदासिर के किस्से गृह मंत्री के साथ सांझे किए। बासित ने बताया कि शहीद मुदासिर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।



उनके मुताबिक गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। बासित ने बताया कि करीब 20 मिनट तक परिवार के बीच बैठने के बाद अमित शाह शहीद मदासिर की कब्र पर भी गए जो घर से करीब 25 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि अमित शाह कब्र तक पैदल चढ़ाई चढ़कर गए। उन्होंने भाई की आत्मा की शांति के लिए दुआ की और फूल भी चढ़ाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed