{"_id":"a072a1979ab42ee725d04e185cafb2b5","slug":"homage-paid-to-bsf-constable-abhijit-nandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद अभिजीत नंदी को अंमित सलामी, गांव भेजा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद अभिजीत नंदी को अंमित सलामी, गांव भेजा शव
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में स्थित बीएसएफ मुख्यालय सोमवार को अभिजीत अमर रहे से गूंज उठा। शहीद अभिजीत नंदी के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीएसएफ के कई अधिकारी और जवान मौजूद थे। शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है। नौगाम सेक्टर की केबी पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल अभिजीत नंदी रविवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
उनके पार्थिव शरीर को घर भेजने से पहले बीएसएफ जवानों और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद कांस्टेबल अभिजीत पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। जिस समय उनके पार्थिव शरीर को ले जाया गया तो बीएसएफ मुख्यालय में अभिजीत अमर रहे के नारे गूंज उठे। गौरतलब है कि नौगाम सेक्टर में रविवार को पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
इसमें बीएसएफ की 119वीं बटालियन के कांस्टेबल अभिजीत नंदी बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उनके साथी जवानों ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आईजी बीएसएफ जगत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता कि सीजफायर उल्लंघन की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि अभी भी सीमा के उस पार कई आतंकी शिविर हैं, जिनमें 150 से अधिक आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि एलओसी पर जवानों को और चौकस रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।