{"_id":"b94b5a281c4208ad4eaa5b660a2562ac","slug":"holiday-extended-for-jammu-and-kashmir-winter-zone-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के विंटर जोन स्कूलों-कालेजों में छुट्टियां बढ़ीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के विंटर जोन स्कूलों-कालेजों में छुट्टियां बढ़ीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 01 Aug 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने कश्मीर डिवीजन और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। बहरहाल जम्मू संभाग के समर जोन के अंतर्गत आने वाले स्कूल तय कार्र्यक्रम के तहत एक अगस्त को गर्मी की छुट्टियों के बाद खुलेंगे।
विज्ञापन
सरकार की ओर से वीरवार को जारी किए गए आदेश कश्मीर डिवीजन और जम्मू संभाग के विंटर जोन के अंतर्गत आने वाले हायर सेकेंडरी तक के सभी स्कूल (इसमें सरकारी के अलावा मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थान भी शामिल है) में गर्मी की छुट्टियां दो अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इसी तरह सरकारी आदेश के अनुसार कश्मीर डिवीजन और जम्मू संभाग के विंटर जोन के अंतर्गत आने वाले कालेज अब गर्मी की छुट्टियों के बाद चार अगस्त को खुलेंगे।
वहीं, स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू एचआर पखरू का कहना है कि जम्मू संभाग के समर जोन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में तय कार्यक्रम के तहत एक अगस्त शुक्रवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुल जाएंगे।
विज्ञापन