फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hocky, compition, bandurakh hocky stadium, jammu

Jammu News: सोसाइटी फॉर स्पोर्ट्स ने एकेएस क्लब को 5-1 से हराया

Mon, 24 Apr 2023 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 24 Apr 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
hocky, compition, bandurakh hocky stadium, jammu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। हॉकी जेएंडके के तत्वावधान में रविवार को बंदुरख हॉकी क्लब की ओर से तीन दिवसीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आगाज बंदुरख हॉकी स्टेडियम में हुआ। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला एकेएस क्लब और सोसाइटी फॉर स्पोर्ट्स के बीच खेला गया, जिसमें सोसाइटी फॉर स्पोर्ट्स ने एकेएस क्लब को 5-1 से पराजित किया। सोसाइटी फॉर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी हरजीत सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला बंदुरख हॉकी क्लब और जोरावर हॉकी क्लब के बीच खेला गया। इसमें बंदुरख हॉकी क्लब ने 6-3 से जीत दर्ज की। किरणदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मुकाबला हीरानगर हॉकी क्लब और एमबीएस सिंबल के बीच खेला गया, जिसमें हीरानगर ने 3-2 से मुकाबला जाता। इस मुकाबले में हीरानगर के विवेक को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दिन का अंतिम मुकाबला दशमेश क्लब और खालसा क्लब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दशमेश क्लब ने खालसा क्लब को 5-3 से शिकस्त दी। दशमेश क्लब के साजन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैचों के अंपायर गुरजीत सिंह (काका), गुरजीत सिंह (जेके पुलिस), तरणदीप सिंह और प्रभजोत सिंह थे।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता बंदुरख हॉकी क्लब द्वारा कवलजीत सिंह (सोनू) और जसविंदर सिंह (बब्बु) की याद में कराई जा रही है। इस दौरान अखिल भारतीय खेल परिषद के अध्यक्ष जोरावर सिंह, रंजीत एजूकेशन ग्रुप बंदुरख के चेयरमैन मनमीत सिंह, जसवंत सिंह, बंदुरख हॉकी क्लब के अध्यक्ष रविंदर सिंह, महासचिव तेजिंदर सिंह राजा, दलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह हनी, अजीत सिंह सोनू, गुरप्रीत सिंह गप्पी, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, तेजपाल सिंह और जसबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed