फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hockey men's title named after Punjab Police

जम्मू: पंजाब पुलिस ने जीता पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का खिताब, बीएसएफ को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया

Fri, 09 Feb 2024 04:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 09 Feb 2024 04:33 AM IST
सार

पुरुष वर्ग में पंजाब पुलिस के गोलकीपर पारस मल्होत्रा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब दिया गया, जबकि पंजाब पुलिस टीम के कप्तान वरिंदर सिंह ने प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

विज्ञापन
Hockey men's title named after Punjab Police
हॉकी प्रतियोगिता के विजेता - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस ने 72वें ऑल इंडिया पुलिस हॉकी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया। पंजाब पुलिस ने बीएसएफ को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। प्रतियोगिता में बीएसएफ उपविजेता रही।
विज्ञापन

केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में वीरवार को पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले के दौरान पंजाब पुलिस के लिए दीपिंदरदीप सिंह, करणबीर सिंह और विरंदर सिंह ने एक-एक गोल किए। बीएसएफ टीम को मुकाबले में गोल करने के कई अवसर मिले, लेकिन खिलाड़ी गोल करने में सफल नहीं रहे। 
विज्ञापन


बलविंदर सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इससे पहले पुरुष वर्ग के तीसरे स्थान के लिए सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सीआरपीएफ ने 4-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता, उपविजेता को उपराज्यपाल ने किया सम्मानित

72वें ऑल इंडिया पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का वीरवार को केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में समापन हो गया। इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि थे। उपराज्यपाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

पुरुष वर्ग में पंजाब पुलिस के पारस सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर

पुरुष वर्ग में पंजाब पुलिस के गोलकीपर पारस मल्होत्रा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब दिया गया, जबकि पंजाब पुलिस टीम के कप्तान वरिंदर सिंह ने प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। जम्मू-कश्मीर पुलिस को फेयर प्ले अवार्ड दिया गया। वहीं, पंजाब पुलिस टीम को विजेता और बीएसएफ को उपविजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में सीआरपीएफ की टीम तीसरे स्थान पर रही।


महिला वर्ग में सीआरपीएफ की कल्याणी सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर

महिला वर्ग की प्रतियोगिता में सीआरपीएफ की कल्याणी किंडू ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब जीता, जबकि सीआरपीएफ की ही नेहा शर्मा ने प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। गुजरात पुलिस टीम को फेयर प्ले का अवार्ड दिया गया। महिला वर्ग की विजेता ट्रॉफी सीआरपीएफ को और उपविजेता ट्रॉफी एसएसबी को दिया गया। वहीं, महिला वर्ग में ओडिशा पुलिस तीसरे स्थान पर रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed