फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hm rajnath singh stay on ducati border in ladakh

इंडो-चीन बार्डर पर रात बिताने वाले पहले गृहमंत्री होंगे राजनाथ

Tue, 22 Sep 2015 11:53 PM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
hm rajnath singh stay on ducati border in ladakh

खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को एलएसी का दौरा नहीं कर सके। हेलीकाप्टर के उड़ान नहीं भर पाने के कारण डेमचोक के दुंगती बार्डर पोस्ट तक सड़क मार्ग से गए। वे रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। बार्डर पोस्ट पर रात बिताने वाले वे देश के पहले गृह मंत्री होंगे।

विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री ने मौसम खराब होने के बाद यह तय किया कि वे समुद्र तल से 13648 फीट की ऊंचाई पर दुंगती पोस्ट पर जाएंगे। उनके साथ आईटीबीपी के डीजी कृष्ण चौधरी तथा वरिष्ठ अधिकारी हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्री अधिकारियों तथा जवानों के साथ रात बिताकर यह जानने की कोशिश करेंगे कि कितनी कठिन परिस्थितियों में वे सीमा की सुरक्षा में डटे हुए हैं। बुधवार को आफिसर्स मेस का उद्घाटन करने के बाद वे सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान वे जवानों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन कर रहा है सीमा पर लगातार घुसपैठ

hm rajnath singh stay on ducati border in ladakh

पिछले साल डेमचोक में चाइनीज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की ओर से लगातार घुसपैठ की सूचनाएं आ रही थीं। चीनी सैनिक वाहनों से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद चीनी क्षेत्र होने का दावा तक करने लगे थे।

इसको लेकर चारदिंग-नीलू नुल्लाह जंक्शन (सीएनएनजे) पर भारतीय सेना से आमना-सामना भी हुआ था। ज्ञात हो कि लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक 4056 किलोमीटर एलएसी की सुरक्षा आईटीबीपी के हाथों है। 1962 में चीन-भारत युद्ध के बाद इस बार्डर का महत्व और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed