फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter between security and terroristes, two terrorist died

आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Thu, 31 Dec 2015 12:08 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
encounter between security and terroristes, two terrorist died

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों का गुसु इलाके में घेराव किया। घेरे में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका थी। गुरूवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जिले के गुसु इलाके में सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी मौजूद हैं। सूचना के आधार पर तुरंत सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा दोपहर करीब तीन बजे इलाके का घेराव किया गया।
विज्ञापन


इलाके को पूरी तरह से घेरे में लेने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों द्वारा कुछ चेतावनी के रूप में फायरिंग की, लेकिन जवाबी फायर नहीं हुआ। इसके बाद इलाके में प्रदर्शन शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों द्वारा पथराव किया गया और आजादी के हक में नारेबाजी की गई। पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दो आतंकवादी हुए ढ़ेर

encounter between security and terroristes, two terrorist died

मुठभेड़ में दो आतंकवादी के मारे गए हैं। एक आतंकवादी की पहचान काकापोरा के मंजूर अहमद भटट हुई है। जबकि दूसरा आतंवादी पाकिस्तानी है। आतंकवादी की मौत की खबर लगते ही पुलवामा कस्बे में युवा बाहर आ गए।

उन्होंने सड़क पर आकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर आंसू गैस के गोले दागे। सभी युवा आजादी के नारे लगा रहे थे और लगातार सुरक्षाबलों पर पथराव कर रहे थे। जवाबी कार्यवाही में कई युवाओं के चोटिल होने की भी सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed