{"_id":"576626404f1c1b1d5211ba77","slug":"hizbul-threatening-posters-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में हिज्ब ने लगाए धमकी भरे पोस्टर, उपचुनाव से दूर रहने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में हिज्ब ने लगाए धमकी भरे पोस्टर, उपचुनाव से दूर रहने को कहा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर का अनंतनाग जिला में 22 जून को होने वाले उप चुनाव को लेकर लोगों में दहशत फैलाने के लिए आतंकियों ने हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। जहां पहले एक ओर अलगाववादियों द्वारा चुनाव बहिष्कार करने की लोगों से अपील की थी वहीं अब आतंकी धमकी भरे पोस्टर लगाकर लोगों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिले के कई इलाकों में इन पोस्टरों के पाए जाने से सनसनी फैली है। लोगों में कहीं न कहीं खौफ जरूर पैदा हुआ है। लोगों को साफ तौर पर धमकी दी गई है कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से दूरी बनाए रखें, नहीं तो वह खुद जिम्मेदार होंगें।
विज्ञापन
यह धमकी आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के लैटर पैड पर लिखी गई है। जिस पर हिज्ब के कमांडर इब्न कासिम की मोहर लगी हुई है। पोस्टर में लिखा गया है कि हम लोगों से अपील करते हैं कि वह चुनाव प्रक्रिया में भाग न लें और साथ ही उनके इलाके में होने वाली किसी भी चुनावी रैली में भी शामिल न हों।
विज्ञापन
इसके अलावा पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि हम उन लोगों को जो किसी भी प्रकार की राजनीतिक/चुनावी गतिविधि में शामिल होते हैं को इससे दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं, नहीं तो इसके वह खुद जिम्मेदार होंगे।
वहीं पुलिस द्वारा इन धमकी भरे पोस्टरों को कब्जे में लेते हुए इसमें जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है कि ये सही में हिज्ब द्वारा छापे गए हैं या राजनीतिक बदले की भावना से लगाए गए हैं।