पुंछ में पकड़ा गया घुसपैठिया, कश्मीर में हिजबुल आतंकी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर पुंछ जिले के चक्का द बाग क्षेत्र के रंगड़ नाला इलाके में सेना ने पीओके निवासी घुसपैठिया धर दबोचा। घुसपैठ की कोशिश के दौरान जवानों की गोलाबारी में वह घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि उसके टांग में गोली लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर है।
पुंछ थाने में आरोपी के खिलाफ घुसपैठ करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हिजबुल के एक आतंकी को भी गिरफ्तार किया गया है। चक्का दा बाग में पकड़े गए घुसपैठिये की पहचान मोहम्मद नदीम (33) पुत्र मोहम्मद अकाल निवासी बांडी अबासपुर जिला रावलाकोट (पीओके) के रूप में हुई है।
इस बात की आशंका जताई जा रही है कि वह आतंकी या आतंकियों का गाइड हो सकता है। सुबह करीब 11:20 बजे चक्का द बाग पर तैनात 15 मराठालाई रेजीमेंट के जवानों ने पीओके की तरफ से कुछ लोगों को घुसपैठ की कोशिश करते देख कर ललकारा। इस पर गोलीबारी शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक गोलीबारी के बाद सेना ने सर्च के दौरान घायल घुसपैठिए को पकड़ लिया।
हिजबुल आतंकी को किया गिरफ्तार
शोपियां जिले के इमाम साहब इलाके के छोटिपोरा गांव में सेब के बगीचे से हिजबुल आतंकी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान के दौरान उसे दबोचा।
पकड़े गए आतंकी की शिनाख्त अगलार जेहनपोरा निवासी बिलाल अहमद शेख के रूप में हुई है। उसके पास से दो चाइनीज ग्रेनेड तथा कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। बताते हैं कि वह अक्टूबर में हिजबुल में शामिल हुआ था।