{"_id":"5881e56a4f1c1b9a25efedff","slug":"hizbul-releases-new-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल ने जारी किया धमकी वाला वीडियो, सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजबुल ने जारी किया धमकी वाला वीडियो, सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 20 Jan 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन वीडियो किया जारी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने एक और वीडियो जारी कर घाटी के युवाओं को उकसाने की कोशिश की है। दो बंदूकधारी आतंकियों के बीच में खड़ा आतंकी बीते वर्ष कश्मीर हिंसा में गई जानाें का हवाला देकर युवाओं को आतंकी तंजीम में शामिल होने के लिए उकसाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
आतंकी की पहचान साफ नहीं हो पाई है लेकिन सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाला आतंकी हिज्ब का यासीन यतू उर्फ अशरफ मौलवी है।वीडियो में आतंकियों ने पुलिस कर्मियाें को भी धमकी देकर कहा है उनसे बदला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री महबूबा का जिक्र करते हुए वीडियो में कहा गया है कि महबूबा बिना सुरक्षा के यदि 15 मिनट भी घूमकर दिखाएं तो पता चल जाएगा, अवाम किसके साथ है।
विज्ञापन
वीडियो में सेना और जिला प्रशासन के अफसराें के सामाजिक बहिष्कार पर जोर देकर आतंकी कह रहे हैं, यदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करनी हैं तो मारे गए आतंकियों के नाम से करवाएं। उल्लेखनीय है कि हिजबुल इससे पूर्व भी कई वीडियो जारी कर चुका है। ज्यादातर वीडियो में चेतावनी देने के साथ युवाओं को आतंकी बनने को उकसाया गया है।
विज्ञापन