{"_id":"590f23154f1c1bdc55850c89","slug":"hizbul-muzahidding-audio-msg-goes-viral-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हिजबुल का आडियो वायरल, पत्थरबाजी में महिलाओं के शामिल होने को बताया इस्लाम विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हिजबुल का आडियो वायरल, पत्थरबाजी में महिलाओं के शामिल होने को बताया इस्लाम विरोधी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 07 May 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
हिजबुल कमांडर का वीडियो वायरल
- फोटो : डेमो फोटो
घाटी में हिजबुल कमांडर जाकिर मूसा का एक नया ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हआ है। इसमें उसने महिलाओं के पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल होने को इस्लाम के खिलाफ बताया है।
विज्ञापन
ऑडियो में कहा गया है कि कश्मीर में आजकल हमारी बहनें पत्थरबाजी कर रही हैं। परदे के बिना पत्थरबाजी गैर इस्लामिक है। हम कामयाब नहीं हो रहे हैं, क्योंकि हम सही से इस्लाम का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
उसने महिलाओं से अपील की है कि वे घर पर ही रहें। ऑडियो में जाकिर के किसी अन्य साथी के बयान के लिए माफी मांगे जाने का भी जिक्र है, जिसमें उसने पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ को अपना सिपहसालार बताया था।
विज्ञापन