{"_id":"5bb68061867a552930427591","slug":"hizbul-mujahideen-threatens-to-create-islamic-environment-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिज्ब ने स्कूल में इस्लामी माहौल कायम करने की धमकी दी, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिज्ब ने स्कूल में इस्लामी माहौल कायम करने की धमकी दी, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिद्दीन
- फोटो : SELF
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने एक बड़े शैक्षिक संस्थान के अध्यापकों को धमकी दी कि वह स्कूल में इस्लामी माहौल कायम करें। यह धमकी सोशल मीडिया पर दी गई है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस धमकी की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
संगठन की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक पोस्टर में कहा गया है कि स्कूल में हिजाब पहनने का सिलसिला शुरू करें ताकि इस संस्थान में पश्चिमी सभ्यता न दिखे। इसके साथ पैंट और शर्ट का इस्तेमाल न करें बल्कि ऐसे कपड़ों का इस्तेमाल करें जो इस्लामी माहौल को दर्शाता हो।
विज्ञापन
अध्यापकों को चेतावनी दी गई है कि आप भी पश्चिमी सभ्यता को फलने फूलने में अपना रोल न निभाएं। पुरानी तालीम पर अमल करके इस्लामी लिबास को पहना जाए। याद रहे हिज्ब समय-समय पर शिक्षण संस्थानों को ऐसी धमकी पहले भी देता रहा है। घाटी में यह यह संगठन दस साल से सक्रिय है।
विज्ञापन