{"_id":"aebab143a1cecc26a6007ae4065febb2","slug":"hizbul-mujahideen-militant-arrested-from-kupwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः कुपवाड़ा में हिज्बुल का कमांडर दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः कुपवाड़ा में हिज्बुल का कमांडर दबोचा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 13 Jan 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक कमांडर शौकत अहमद को पुलिस और सेना ने सोमवार को दबोच लिया। गिरफ्तार किया गया आतंकी कमांडर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। सेना और पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही हैं।
विज्ञापन
एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की 5/5 गोरखा राइफल्स ने कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में साझा अभियान शुरू किया था। इस दौरान जवानों ने एलओसी के पास ही हिजबुल के कमांडर शौकत अहमद को दबोच लिया।
विज्ञापन
सेना के सूत्रों के अनुसार इस कमांडर को गाइड का काम करना था और आतंकियों के एक दल को घुसपैठ करवानी थी, जिसे 26 जनवरी से पहले घाटी में बड़ी घटना को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन
आतंकी कमांडर के कब्जे से एक एके-47, दो मैगजीन, एके-47 के 67 राउंड, एक पिस्तौल और मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड और एक पाउच बरामद किया गया है। आतंकी कमांडर के गिरफ्तार किए जाने और खुफिया सूचना के बाद एलओसी पर चौकसी बढ़ा दी गई है।