{"_id":"5ac9b6b54f1c1bd2618b626d","slug":"hizbul-mujahideen-dismisses-terrorist-commanders-jinnat-from-militant-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल ने आतंकी जीनत को भगौड़ा बताकर किया बर्खास्त, पोस्टर जारी कर ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजबुल ने आतंकी जीनत को भगौड़ा बताकर किया बर्खास्त, पोस्टर जारी कर ऐलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने अपने टॉप कमांडरों में से एक जीनत-उल-इस्लाम को संगठन से बर्खास्त कर दिया है। इसका ऐलान हिज्ब ने एक पोस्टर जारी कर किया है।
विज्ञापन
पोस्टर में लिखा है कि शोपियां के द्रागड़ और कचडूरा में एक अप्रैल को हुई मुठभेड़ में कमांडर जीनत भारतीय सेना से लड़ने के बजाय अपने साथियों को छोड़कर भाग निकला था।
विज्ञापन
इसमें हिज्ब के 13 सदस्य मारे गए। उसमें लिखा है कि जीनत अपने कमांडर की पद की जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाने में नाकामयाब साबित हुआ, जिस कारण से संगठन ने उसे बर्खास्त करने का फैसला लिया। फिलहाल, इस पोस्टर पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
जीनत शोपियां के जानीपुर का रहने वाला है। बता दें कि वो पहला ऐसा स्थानीय दहशतगर्द था जिसे लश्कर ने पूरे कश्मीर घाटी के कमांडर का दर्जा दिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद वो हिज्ब के साथ हो गया था। खबर है कि जीनत संगठन की कार्रवाई के बाद अब जाकिर मूसा के संगठन अंसार गज्वातुलहिंद के साथ हो सकता है।