फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hizbul Mujahideen Commander photo viral on social media

हिजबुल कमांडर ने लालचौक पर की बैठक, सेल्फी वायरल, सुरक्षा एजेंसियां बेखबर

Fri, 23 Nov 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 23 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hizbul Mujahideen Commander photo viral on social media
हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर - फोटो : अमर उजाला
घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की श्रीनगर में एक बैठक हुई। कुलगाम के जिला कमांडर ने लाल चौक क्षेत्र में हुई बैठक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। हालांकि सुरक्षा एजंसियों इसकी पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने बुधवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हजरतबल में कमांड काउंसिल की एक बैठक बुलाई थी। इस दौरान लाल चौक स्थित घंटाघर के सामने जिला कमांडर हंजाला भाई की एक फोटो वायरल हुई है। 
विज्ञापन


एक अन्य फोटो में हंजला भाई दो अन्य आतंकी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन फोटो पर उनका नाम डा. सैफुल्ला और अदनान भाई लिखा गया है। साथ ही 21-11-2018 तिथी लिखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो हजरतबल में हुई इस बैठक में करीब 36 आतंकियों ने भाग लिया। इनमें नवीद जाट, जीशान, डॉ सैफुल्ला, जुनैद सहराई, अदनान भाई के अलावा अन्य आतंकी शामिल थे।


गौरतलब है कि उमर मजीद लोन उर्फ हंजाला भाई 2016 में हिज्ब में शामिल हुआ था और वर्ष 2017 में उसने कुलगाम जिले में 5 पुलिसकर्मियों और 2 स्थानीय लोगों की हत्या की थी। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed