फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hizbul Mujahideen Chief Syed Salahuddin raises kashmir issue again

सलाहुद्दीन ने फिर अलापा कश्मीर की आजादी का राग, वीडियो वायरल 

Sat, 02 Sep 2017 05:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 02 Sep 2017 05:17 AM IST
विज्ञापन
Hizbul Mujahideen Chief Syed Salahuddin raises kashmir issue again
हिजबुल मुजाहिद्दीन के मुखिया सैयद सलाहुद्दीन का बकरीद के एक दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में सलाहुद्दीन ने कश्मीर के लोगों से ईद को सादगी से मनाने की अपील की है। उसने कश्मीरी आवाम को ईद की बधाई दी है।
विज्ञापन


हिजबुल के मुखिया ने कहा वह लोग जो कि कश्मीर में साढ़े सात लाख भारतीय जवानों से लड़कर हमारे मुजाहिद्दीनों को दुश्मन के घेरे से निकालने की कोशिश करते हैं, वे हमारे मुजाहिद्दीनों से ज्यादा मुबारकबाद के काबिल हैं। उनकी शहादत काबिले तारीफ है। 
विज्ञापन


पढ़ें- अमेरिका का पाक को एक और झटका, हिजबुल मुजाहिदीन को घोषित किया इंटरनेशनल आतंकी संगठन    
विज्ञापन
विज्ञापन


सलाहुद्दीन ने कहा कि भारतीय एजेंसियां अपने खजाने से कश्मीरी की लड़ाई में बाधा डालने की कोशिश कर रही हैं, जिससे सतर्क रहना है। कश्मीर में हुई कुर्बानियां, आलू-प्याज की सरहद पार आवाजाही के लिए नहीं, जम्मू-कश्मीर को हिंदुस्तान से आजाद कराने की कोशिश के लिए हो रही है। यदि हमने आपस में भाईचारा कायम किया और सब्र के साथ मंजिल की तरफ बढ़े तो कामयाबी कदम चूमेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed