फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hizbul module busted in kulgam 7 arrested

कश्मीर में लोकसभा चुनाव से पहले आतंकी साजिश नाकाम, हिजबुल के 7 आतंकी गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2017 07:23 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Mon, 27 Mar 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
hizbul module busted in kulgam 7 arrested
हिजबुल के 7 आतंकी गिरफ्तार - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा उपचुनाव के पहले सुरक्षा बलों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए आज सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक बड़े माड्यूल का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के जिले कुलगाम में इस क्रम में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन हिजबुल के 7 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए कुलगाम के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि पुलिस ने आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 7 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस को बीती 21 मार्च को खुफिया इनपुट्स के आधार पर सूचना मिली थी कि आतंकियों का एक दल सुरक्षाबलों पर हमले करके घाटी में चुनाव की प्रकिया में व्यवधान उत्पन्न करने की साजिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के दौरान घाटी में आतंकी हमले की थी साजिश

hizbul module busted in kulgam 7 arrested
चुनाव के दौरान घाटी में आतंकी हमले की थी साजिश - फोटो : डेमो फोटो

एसएसपी ने बताया कि इस इनपुट के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कुलगाम के कईमोह इलाके का रहने वाला जुबैर अहमद इस माड्यूल का मुख्य सरगना है जिसे कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार शख्स से पूछताछ शुरू की गई जिसके बाद उसकी निशानदेही पर 6 और आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आतंकी लोकसभा उपचुनाव के दौरान सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश कर रहे थे जिसे कि सुरक्षाबलों द्वारा नाकाम कर दिया गया। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी की दो प्रमुख लोकसभा सीटों श्रीनगर और अनंतनाग पर आगामी 9 औऱ 12 अप्रैल को लोकसभा उपचुनाव होने हैं। अनंतनाग की सीट सीएम महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी जबकि श्रीनगर की सीट लोकसभा सांसद तारिक हमिद कर्रा के इस्तीफे के बाद खाली हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed