{"_id":"5b69f7fc4f1c1be2588b58e4","slug":"hizbul-militant-video-viral-appealing-people-not-to-share-info-with-security-forces-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हिज्ब के आतंकी का वीडियो हुआ वायरल, घाटी के लोगों से मुखबिरी न करने की कर रहा अपील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हिज्ब के आतंकी का वीडियो हुआ वायरल, घाटी के लोगों से मुखबिरी न करने की कर रहा अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
वीडियो में लोगों से अपील करते दिखते आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में हिज्ब के एक आतंकी का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में आतंकी लोगों को मुखबिरी से दूर रहने को कहता दिख रहा है। गत शनिवार को जिले में मारे गए पांच आतंकियों में से एक उमर मलिक के मलिकगुंड में हुए जनाजे के दौरान इस आतंकी ने लोगों को संबोधित किया।
3 मिनट 56 सेकेंड के वायरल वीडियो में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी तारिक मौलवी कह रहा है कि आतंकी बनने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और मरने में बहुत कम समय लगता है। यह जो हो रहा है, मुखबिरी के कारण हो रहा है। उसने यह भी कहा कि अगर आप लोग यह कहोगे कि बंदूक उठाकर हमने गलत किया तो हम आतंक की राह को त्याग देंगे।
अगर यह दहशतगर्दी है तो हम यह छोड़ देंगे। आजादी क्या सिर्फ हमारे जिम्मे है? हम सब छोड़ देंगे? एक-एक मुजाहिद जिसे तीन-तीन साल, चार-चार साल फील्ड में हुए मारा गया। आज सीनियर मुजाहिद कोई नहीं है, सब मेरे जैसे हैं।’ हमें आप की मदद चाहिए हमें मुखबिर नहीं चाहिए।