फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Hizbul militant arrested in badgam

J&K: बडगाम में आतंकी संगठन हिजबुल का आतंकी गिरफ्तार

Sun, 22 May 2016 07:24 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 22 May 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
Hizbul militant arrested in badgam
आतंकवादी - फोटो : FILE
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से 16 साल बाद लौटे हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी कोे मध्य कश्मीर के बडगाम में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सर्च आपरेशन के दौरान बडगाम के मागाम के दिलावर अहमद मीर को सेना ने गिरफ्तार किया। वह वर्ष 2000 में आतंकी संगठन में हथियारों की ट्रेनिंग लेने के लिए पीओके गया था।
विज्ञापन


हाल ही में वह नेपाल के रास्ते मागाम आया था। पकड़े गए आतंकी को सेना ने पुलिस के हवाले कर दिया है। उसके खिलाफ अवैध रूप से एलओसी पार करने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उससे गहन पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आतंकी सगठन ने उसे क्या टारगेट सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक पहुंचने में उसके कौन-कौन मददगार रहे हैं। इसके साथ ही 16 साल तक उसने पीओके में कहां-कहां ट्रेनिंग ली। सूत्रों का कहना है कि उससे पीओके में चल रहे ट्रेनिंग कैंपों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 


गौरतलब है कि पिछले रविवार को सुरक्षा बलों ने बारामुला जिले के हाजीबल इलाके से एक फिदायीन हमलावर को गिरफ्तार किया था। जिसकी पहचान अब्दुल रहमान के रूप में हुई थी। गिरफ्तार आतंकी के पास से आधार कार्ड भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed