फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hizbul making terror attacks to mark his presence

मौजूदगी दिखाने के लिए बड़े हमले की तैयारी कर रहा है हिजबुल

Wed, 07 Jun 2017 12:57 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 07 Jun 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
hizbul making terror attacks to mark his presence
कश्मीर में आतंक की साजिश - फोटो : डेमो फोटो

अंतर्कलह के बाद हिजबुल मुजाहिदीन अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। हिजबुल के चीफ सैयद सलाहुद्दीन ने पीओके में डेरा डाल दिया है। प्रशिक्षित आतंकियों की घुसपैठ की साजिश रची गई है। आतंकी संगठन ने अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की साजिश बुनी है।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस आशय की रिपोर्ट भेजी है। कश्मीर में दो कमांडरों की मौत और संगठन के दोफाड़ हो जाने के बाद हिजबुल चीफ ने पाकिस्तानी फिदायीन दस्ते को भेजकर बड़े हमले को अंजाम देने की साजिश रची है। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आतंकी बुरहान वानी और सब्जार भट की मौत के बाद हिजबुल में नए कमांडर रियाज नाइकू के खिलाफ बगावत की स्थिति है। बुरहान के बाद कमांडर बने जाकिर मूसा ने बगावत कर अलग गुट बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के कई आतंकी जाकिर मूसा के गुट में शामिल हो गए हैं। कुछ छोटे आतंकी संगठनों ने भी मूसा को समर्थन दिया है। इसके बाद मूसा यूनाइटेड जिहाद काउंसिल और हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सलाहुद्दीन की हिटलिस्ट में है। इससे आतंकी गुटों में टकराव की आशंका है।

पाकिस्तान से आतंकियों को भेजे जाने की कोशिश

hizbul making terror attacks to mark his presence
कश्मीर में आतंक की साजिश - फोटो : Demo Photo

दो कमांडरों की मौत के बाद लगे गहरे झटके के बाद घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन कश्मीर में अपनी मजबूत पकड़ को फिर से प्रमाणित करना चाहता है। दक्षिण कश्मीर में मौजूद आतंकियों को फिर से एकजुट करने के लिए पाकिस्तान से प्रशिक्षित आतंकियों की खेप भेजने की कोशिश शुरू हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की पहली खेप का पीरपंजाल से लेकर बारामुला तक के 30 से अधिक लांचिंग पैडों पर जमावड़ा है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस आशय के इनपुट के बाद अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

सुरक्षा बलों की सख्ती के बाद हाल के दिनों में स्थानीय आतंकियों को हथियार और बैंक-एटीएम लूटने में भी सफलता नहीं मिली है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि एलओसी के रास्ते हथियार भेजने की भी कोशिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed