फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hizbul-lashkar recruiting boys on monthly salary of 35 thousand

J&K: 35 हजार महीने पर हिजबुल-लश्कर कर रहे युवाओं की भर्ती

Sun, 19 Feb 2017 11:30 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 19 Feb 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
hizbul-lashkar recruiting boys on monthly salary of 35 thousand
लश्कर कर रहा है आतंकियों की भर्ती - फोटो : demo

कश्मीर में अलगाववादियों ने हिजबुल मुजाहिदीन के साथ मिलकर ग्रीष्म अशांति (समर अनरेस्ट) की साजिश बुनी है। सुनिश्चित पडयंत्र के तहत कश्मीरियों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश तेज हो गई है। हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए- तैयबा ने कश्मीरी युवकों की भर्ती का अभियान फिर से शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बेरोजगार युवकों को 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और एके-47 देने का प्रलोभन दिया जा रहा है। आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से अब तक लगभग 250 कश्मीरी युवकों की आतंकी संगठनों में भर्ती हो चुकी है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद लश्कर-ए-तैयबा ने पीओके में अपने प्रशिक्षण शिविरों को फिर से कार्यशील बना लिया है।
विज्ञापन


एलओसी और बार्डर से सटे जंगलों में मोबाइल ट्रेनिंग कैंप भी चलने लगे हैं। इनका ठिकाना कुछ समय बाद बदल दिया जाता है। उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में भी कम से चार ट्रेनिंग कैंप चल रहे हैं। आतंकी संगठन इन कैंपों का वीडियो वायरल कर सुरक्षा बलों को चुनौती दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2016 जैसे हालात बनाने की कोशिश

hizbul-lashkar recruiting boys on monthly salary of 35 thousand
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

साजिश के तहत सेना और सुरक्षा बलों के सर्च अभियान में खलल डाला जा रहा है। पुलवामा में हिंसक भीड़ के विरोध के कारण सेना को एक-दो स्थानों पर अभियान रोकना पड़ा है। अलगाववादियों और हिजबुल मुजाहिदीन का गठजोड़ स्थानीय आतंकियों की मौत को मुद्दा बनाकर जुलाई 2016 जैसे हालात बनाने की कोशिश में है।

रियासत सरकार 30 वर्ष से कम उम्र के पत्थरबाजों पर चल रहे मुकदमों की वापसी की पहल कर रही है। दूसरी ओर उपद्रवियों ने पत्थरबाजों की दिहाड़ी दोगुना बढ़ाकर 500 रुपये से एक हजार रुपये कर दी है। इससे अलगाववादियों को आसानी से पत्थरबाज मिलने लगे हैं। हिंसा और आगजनी के लिए दिहाड़ी एक हजार से बढ़ाकर दो हजार की गई है।

महाशिवरात्रि के दिन बंद से बढ़ा तनाव

hizbul-lashkar recruiting boys on monthly salary of 35 thousand
घाटी में तनाव - फोटो : File Photo
बंद और हड़ताल के कैलेंडर फिर से जारी हो रहे हैं। इसके तहत महाशिवरात्रि के दिन अलगाववादियों ने बंद और हड़ताल का आयोजन किया है। कुलगाम और बांदीपोरा में मुठभेड़ में आतंकियों की मौत के विरोध में बंद के दौरान हिंसा की आशंका है। कश्मीरी पंडितों के लिए महाशिवरात्रि सबसे बड़ा त्योहार होता है। अलगाववादियों के नये कैलेंडर ने तनाव बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed