{"_id":"213c6681a5de5e96438a6a21135706e2","slug":"hizbul-commander-body-recovered-from-tangmarg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिज्ब कमांडर का गोलियों से छलनी शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिज्ब कमांडर का गोलियों से छलनी शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला जिले के टंगमर्ग इलाके के देवबुघ गांव में शनिवार को हिजबुल के एक आतंकी का शव बरामद किया गया है। कुछ दिनों पहले ही आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लामी के तीन आतंकियों के शव सेब के एक बगीचे में मिले थे।
विज्ञापन
आतंकी का शव लोगों को धान के खेत से मिला है। आतंकी ने सेना की वर्दी पहन रखी थी। इसके बाद स्थानीय लोग उसके शव को कुंजर बाजार में लाए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनों के चलते इलाके की सभी दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद हो गए। श्रीनगर-गुलमर्ग मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लोग आतंकी का शव पुलिस को सौंपने के लिए तैयार नहीं थे। वह इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और शव को कब्जे में लेकर बारामुला जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसी बीच, जैसे ही हिजबुल के इस आतंकी के मारे जाने की खबर फैली तो उत्तरी कश्मीर के पट्टन, पलहालान समेत कई इलाकों के लोग सड़कों पर उत्तर आए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी भी की। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
पुलिस के एक अधिकारी ने आतंकी की पहचान पट्टन के रहने वाले फैयाज अहमद के तौर पर बताई है। अधिकारी के अनुसार यह आतंकी उत्तरी कश्मीर में पिछले छह वर्षों से सक्रिय था। पुलिस सूत्रों की माने तो इस आतंकी को प्रतिद्वंद्वी आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लामी के आतंकियों ने मारा है।
इस घटना को बदले की भावना के तहत अंजाम दिया गया क्योंकि इससे कुछ दिन पहले ही पट्टन इलाके के डांगरपुरा गांव में लश्कर-ए-इस्लामी के तीन आतंकियों के शव सेब के एक बगीचे से बरामद हुए थे, जिन्हें हिजबुल के आतंकियों ने मारा था।
फैयाज सेना के हमले में मारा गया: हिज्ब
श्रीनगर। हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उनका एक आतंकी कमांडर फैयाज अहमद भट उत्तरी कश्मीर के टंगमर्ग इलाके में सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
हिज्ब के प्रवक्ता ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को बताया गया कि फैयाज और उसके कुछ साथी एक मिशन पर थे, तब सेना ने उन पर फायरिंग की। मुठभेड़ में फैयाज मारा गया जबकि उसके अन्य साथी बच निकलने में कामयाब रहे। उसने बताया कि फैयाज छह वर्षों से सक्रिय आतंकी था और बुरहानुद्दीन सरहदी दस्ते का भी हिस्सा रह चुका था।