फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Hizb threatening poster

कश्मीर घाटी में फिर लगे हिजबुल के पोस्टर, दुकानदारों को दी धमकी

Wed, 31 Aug 2016 11:41 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 31 Aug 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
Hizb threatening poster
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
हुर्रियत के बंद के कैलेंडर का पालन न करने वाले दुकानदारों तथा वाहन स्वामियों को हिजबुल मुजाहिदीन ने धमकी दी है।
विज्ञापन


धमकी भरे पोस्टर मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बीहामा, दुदरहामा तथा सलूरा इलाके में दीवारों तथा बिजली के खंभों पर चिपके पाए गए हैं। पोस्टर में बंद के कैलेंडर का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है।

साथ ही धमकी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो जान-माल का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे पहले हिजबुल ने वीडियो जारी कर युवाओं को पुलिस भर्ती से दूर रहने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों को भी मिल चुकी है धमकी

Hizb threatening poster
आतंकवादी
वीडियो में हिजबुल के आतंकी जाहिर ने कहा था कि युवा इस भर्ती में शामिल न हों। सरकार इस भर्ती अधिसूचना के माध्यम से कश्मीरियों में फूट डालना चाहती है।

यदि भर्ती में कोई युवा शामिल होता है तो परिणाम भुगतने को भी तैयार रहे। वहीं कश्मीर में कुछ दिन पहले ही कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने की धमकी दी गई थी। पुलवामा में कश्मीरी पंडितों के हाल कैंप के बाहर लश्कर-ए-इस्लाम नामक संगठन ने धमकी भरे पोस्टर चिपकाए थे। 

इसमें चेताया गया था कि कश्मीरी पंडितों तथा आरएसएस के एजेंटों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी कीमत पर इजराइल की तर्ज पर बांटने की कोशिशों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed