{"_id":"1b1ab1cdb80742ea8049fb433700bf2e","slug":"hizb-appeals-people-to-shutdown-on-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिज्ब ने दी गणतंत्र दिवस समारोह से दूर रहने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिज्ब ने दी गणतंत्र दिवस समारोह से दूर रहने की धमकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने लोगों से गणतंत्र दिवस समारोह से दूर रहने की धमकी दी है। हिज्ब और यूनाइटेड जिहाद कौंसिल के चीफ सईद सलाहुद्दीन ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को दिए बयान में लोगों से 26 जनवरी को ब्लैक डे के रूप में मनाने को कहा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, सलाहुद्दीन ने स्कूल प्रबंधनों को भी चेतावनी दी है कि वे विद्यार्थियों को इस समारोह में भाग लेने के लिए न कहें। उसने 26 जनवरी को बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सैयद अली शाह गिलानी, यासीन मलिक, आसिया अंद्राबी समेत अन्य अलगाववादियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए लोगों से समारोह से दूर रहने को कहा है।
विज्ञापन