{"_id":"611e2ce55586f4681f651ee7","slug":"hindi-directorate-and-media-department-will-open-soon-in-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय में हिंदी निदेशालय और मीडिया विभाग जल्द खुलेगा, प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विश्वविद्यालय में हिंदी निदेशालय और मीडिया विभाग जल्द खुलेगा, प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू की
Thu, 19 Aug 2021 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 19 Aug 2021 03:35 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रर प्रो. अरविंद जसरोटिया ने बताया कि मीडिया विभाग अगले सत्र से खुलेगा, लेकिन कोविड की स्थिति ठीक रही तो निदेशालय दिसंबर महीने में स्थापित किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. मनोज कुमार धर ने बीते वर्ष विभाग और निदेशालय खोलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय में केंद्रीय हिंदी निदेशालय और मीडिया विभाग खुलने की तैयारियां चल रही हैं। अगले सत्र से विभाग में कक्षाएं शुरू होने की पूरी संभावना है। वीसी सचिवालय के नए प्रशासनिक खंड के सचिव नीरज शर्मा ने बताया कि प्रधान सचिव ने मीडिया विभाग और निदेशालय खोलने की मंजूरी दे दी है। प्रशासन अब कर्मचारियों की नियुक्ति और बाकी कामकाज की भूमिका तय कर रही है।
विज्ञापन
शर्मा के अनुसार मीडिया विभाग और निदेशालय खोलने की पुरजोर तैयारियां चल रही हैं। कोविड के चलते यह प्रक्रिया रुकी हुई थी। अगले सत्र से विभाग और निदेशालय को विश्वविद्यालय में स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
गैर हिंदी भाषाई क्षेत्रों में निशुल्क हिंदी की पुस्तकें वितरित होंगी
प्रदेश में निदेशालय खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गैर हिंदी भाषाई क्षेत्रों में हिंदी की पुस्तकें निशुल्क वितरित की जाएंगी। निदेशालय में इंफार्मेटिक्स सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। हिंदी में शोध करने वाले शोधार्थियों के भ्रमण अनुदान की पूरी व्यवस्था की जाएगी। नए युवा साहित्यकारों के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा हिंदी में अन्य प्रकार के कोर्स और अनुवाद करवाने की कवायद तेज की जाएगी। विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों को पढ़ाई करने का अवसर मिल सकेगा। हिंदी भाषा के विकास के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विश्वविद्यालय में निदेशालय खोलने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन