ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरुरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के देर से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को हावड़ा से चलने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर साढ़े बारह बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस जम्मू रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से छह घंटे से अधिक देरी से चल रही थी।
हालांकि रविवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे हिमगिरी एक्सप्रेस के जम्मू में चार घंटे देरी से पहुंचने की सूचना दी गई थी। बाद में धीरे-धीरे इस ट्रेन के समय में लगातार देरी से पहुंचने की घोषण होती रही। शाम 6:30 बजे तक हिमगिरि एक्सप्रेस छह घंटे तक लेट रही है।
16 घंटे देरी से पहुंची अमरनाथ एक्सप्रेस
अपने रिश्तेदारों को स्टेशन लेने पहुंचे लोगों को लगातार ट्रेन के समय में हो रहे फेरबदल के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि कल अमरनाथ एक्सप्रेस 16 घंटे 55 मिनट देरी से जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि अमरनाथ एक्सप्रेस जम्मू में जो शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंचने का निर्धारित समय था, वह जम्मू में 16 घंटे 55 मिनट देरी से रविवार तड़के सुबह पांच बजे पहुंची।
इतनी लंबी देरी से पहुंचने पर जम्मू पहुंचनेवाले यात्रियों को भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ा। अभी हाल ही कई और गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है, जिससे भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।