फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Himalayan Brown Beer number started growing, brown bear was lost in Kargil war

कारगिल युद्ध में लुप्त हुए भूरे भालू का बढ़ने लगा कुनबा, पांच नई जगह नजर आया दुर्लभ वन्यजीव

Sat, 23 May 2020 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार ओमपाल संब्याल, जम्मू
ओमपाल संब्याल, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 May 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Himalayan Brown Beer number started growing, brown bear was lost in Kargil war
हिमालयन ब्राउन बियर - फोटो : अमर उजाला

हिमालय पर्वत शृंखला के दुर्लभ वन्यप्राणी हिमालयन ब्राउन बियर (भूरा भालू) का कुनबा बढ़ने लगा है। दुनिया में केवल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछेक क्षेत्रों में पाए जाने वाले हिमालयी भूरे भालू कारगिल में लॉकडाउन के दौरान लगातार नजर आए हैं।

विज्ञापन


कारगिल के द्रास और सुरू घाटी तक सीमित भूरे भालू की प्रजाति कारगिल युद्ध के दौरान तकरीबन खत्म हो गई थी। अब लॉकडाउन के दौरान कारगिल कस्बे समेत पांच नए इलाकों में भूरे भालू पहली बार देखे गए हैं। वन्य जीव विभाग जल्द ही हिमालयी भूरे भालू की कॉलरिंग करने जा रहा है। लद्दाख क्षेत्र के अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से आंकड़े साझा कर हिमालयी भूरे भालू पर संयुक्त अध्ययन पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आबादी वाले इलाकों में खौफ भी
कारगिल जिले में भूरे भालू को सुदूरवर्ती पहाड़ों में ही देखा जाता रहा है लेकिन लॉकडाउन के दौरान भूरे भालू कारगिल कस्बे तक पहुंच गए। भूरे भालू के हमलों से कई लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा। विभाग की ओर से नुकसान का मुआवजा देने के अलावा लोगों को एहतियात बरतने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युद्ध के 17 साल बाद पहली बार दिखे थे भालू

भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध के दौरान एलओसी पर गोलाबारी से क्षेत्र में भूरे भालू लगभग खत्म हो गए थे। 1999 के बाद वर्ष 2016 में पहली बार भालुओं के एक समूह को देखा गया था। इसके बाद से वन्यजीव विभाग भी इनके अध्ययन में जुट गया। वर्तमान में इनकी संख्या 20 तक बताई जा रही है।

हिमालयी भूरे भालू की प्रजाति कारगिल जिले में 1999 युद्ध के दौरान लगभग खत्म हो गई थी। डेढ़ दशक बाद यह पहली बार देखे गए। लॉकडाउन के दौरान पहली बार यह भालू पांच नए स्थानों पर नजर आए हैं। विभाग अब भालुओं को कॉलर लगाकर इनकी मूवमेंट का पैटर्न जांचने जा रहा है।- रजा अली, वाइल्ड लाइफ वार्डन, कारगिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed