{"_id":"61e4127c164c1535af2ffc7f","slug":"highway-updates-one-way-vehicular-movement-on-jammu-srinagar-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highway Updates: जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एकतरफा ही वाहनों की आवाजाही, हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highway Updates: जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एकतरफा ही वाहनों की आवाजाही, हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति
Sun, 16 Jan 2022 06:11 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:11 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया। उधमपुर में सुबह पांच बजे से ही घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध दिया गया था।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाहन। फाइल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को भी वाहन एकतरफा ही चले। सुबह से शाम तक केवल श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को चलने की अनुमति दी गई, जबकि उधमपुर में घाटी जाने वाले सैकडों वाहनों को दिन भर रोक कर रखा गया। पुलिस ने ज्यादातर ट्रकों को रोक कर रखा था।
विज्ञापन
रोके जाने पर दिन भर चालक व यात्री परेशानियों का सामना करने को मजबूर रहे। हालांकि अच्छी बात यह रही कि रविवार को राजमार्ग पर जाम की स्थिति नहीं बनी। राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस की तरफ से हर रोज कड़ी मशक्कत की जा रह है।
विज्ञापन
राजमार्ग खुलने के बाद करीब चार दिन से एक तरफ वाहन चलाए जा रहे हैं। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में वाहन जम्मू से श्रीनगर के लिए छोड़े गए थे और इससे जाम की स्थिति बन गई थी और फिर भी यातायात प्रभावित रहा था।
विज्ञापन
रविवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया और उधमपुर में सुबह पांच बजे से ही घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध दिया गया था। इसके बाद रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। कुछ यात्री वाहनों को रोका गया तो सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोका गया।
ट्रकों को जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड और टिकरी में रोका गया था। चालक व यात्री दिन भर परेशान रहे। कुछ ट्रकों को ऐसे स्थानों पर रोका गया था, जहां खाने पीने की कोई सुविधा नहीं थी।
शाम तक वाहन श्रीनगर से जम्मू की तरफ चलते और उधमपुर में रोके गए वाहनों के चालक व यात्री राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। शाम तक पुलिस ने किसी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी।