{"_id":"5f4d56188ebc3e175c21fe3f","slug":"highway-jammu-news-jmu2176969182","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर-लेह हाईवे पर आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर-लेह हाईवे पर आवाजाही बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उत्पन्न ताजा तनाव के बीच श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया। दिनभर केवल सेना के काफि ले लेह की ओर जाते दिखे। 29 और 30 अगस्त की रात को पैंगोंग-सो झील के दक्षिणी छोर पर चीनी सेना की भारी मौजूदगी देखे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि, गांदरबल जिले के उपायुक्त शफाकत इकबाल ने हाईवे पर किसी प्रकार की रोक से इनकार किया है।
सूत्रों के अनुसार, लद्दाख की ओर जाने वाले सभी नागरिक वाहनों को मनीगाम के पास रोक दिया गया। जो गाड़ियां बाईपास होकर जा रही थीं उन्हें सुंबल-सोनावारी में रोका गया। किसी भी सिविलियन वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। दिन भर लेह की ओर सैन्य वाहनों को जाते देखा गया। इन काफि लों में आर्म्ड गाडियां भी शामिल थी।
-आज भी यही स्थिति रहेगी
इस बीच ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी तरह से मूवमेंट नहीं रोकी गई थी। केवल सैन्य वाहनों को पहले जाने दिया गया। जब भी सेना के काफि ले आए तो सिविलियन गाड़ियों को रोक कर पहले उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। मंगलवार को भी हाईवे पर इसी तरह से ट्रैफिक चलेगा।