{"_id":"5da227168ebc3e01675625a3","slug":"highway-jammu-kashmir-ramban-news-jmu1950898126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन पस्सियां गिरने पर दिन में कई बार बंद हुआ राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन पस्सियां गिरने पर दिन में कई बार बंद हुआ राजमार्ग
जम्मू कश्मीर के रामबन जले में फोरलेन हाईवे बनाने का काम जारी है। इस दौरान भूस्खलन होने के कारण ?
Link Copied
उधमपुर/रामबन। रामबन के मेहाड़ इलाके में राजमार्ग पर पस्सियां गिरने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। दिन में कई बार पस्सियां राजमार्ग पर गिरी और फिर वाहनों की आवाजाही को रोकना पड़ा। राजमार्ग के खुलने पर भी जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण रामबन जाने वाले विद्यार्थियों व सरकारी कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वीरवार शाम से शुक्रवार शाम तक करीब 23 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा था। शुक्रवार शाम को राजमार्ग खुलने पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई थी तो जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। शनिवार सुबह वाहनों की आवाजाही जारी रही, लेकिन बीच बीच में पस्सी गिरने पर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोकना पड़ा। जब पस्सी गिरती तो दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती और राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी राजमार्ग को खोलने के काम में जुट जाती। इसी तरह से दिन में कई बार राजमार्ग बंद हुआ और फिर इसको खोला गया। इसी कारण रामबन शहर व आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजारी बुरी तरह से प्रभावित रही। रामबन में सुबह से शाम तक वाहनों को रेंग रेंग कर चलते हुए देखा गया। इसी कारण स्कूल व कालेज के विद्यार्थी देरी से शिक्षण संस्थानों में पहुंचे और इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को भी देरी से पहुंचना पड़ा। जाम में फंसने के कारण जब वाहन नहीं चले तो लोग मजबूरन पैदल की अपने गंतव्य की तरफ जाने लगे। इसका असर उधमपुर में भी देखने को मिला। घाटी जाने वाले ट्रकों को दिन भर उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रोक कर रखा गया। दिन भर चालक आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकेे अनुमति नहीं मिली। सुविधाएं न मिलने के कारण चालकों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।