{"_id":"8ab5621d5e0ba486f9c0515ce454eadb","slug":"highway-jam-on-the-animal-trafficing-in-rajouri-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में पशु तस्करी पर बवाल, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में पशु तस्करी पर बवाल, हाईवे किया जाम
Updated Thu, 12 Nov 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-राजोरी हाईवे स्थित शहर के नारियां क्षेत्र में वीरवार सुबह एक टैंपो में लादकर ले जाए जा रहे मवेशियों की बरामदगी के बाद बवाल हो गया।
विज्ञापन
घटना के विरोध में बजरंग दल और विहिप ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। टैंपो में मवेशियों को बेहोशी की दवा देकर बांध रखा था। मवेशियों को कश्मीर घाटी की ओर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मवेशी तस्कर टैंपो जेके02पी-1157 में पांच मवेशियों को लाद रखा था। टैंपो में कुछ तकनीकी खराबी आने पर चालक को उसे रोकना पड़ा।
इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसमें मवेशी होने के संदेह के बाद टैंपो को घेर लिया। सूचना आसपास के इलाकों में फैलते ही भारी संख्या में लोगों सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बेहाश मवेशियों को टैंपो में बंधा देख लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साई भीड़ ने वाहन पर पथराव किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने किसी तरह लोगों को रोका। पर इसी बीच पशु तस्कर फरार हो गए।
Trending Videos
भाजयूमो ने किया प्रदर्शन
राजोरी से विहिप के जिला अध्यक्ष सत शर्मा, जिला संयोजक करण ठाकुर, भाजयुमो राज्य उपाध्यक्ष रंजीत तारा सहित और भी लोग नारियां पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने जिला पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि कई जगह नाके लगे हैं, इसके बावजूद टैंपो का नाके पार कर निकल आना यह साबित करता है कि पुलिस ने लापरवाही बरती है।
विहिप और बजरंग दल ने पुलिस से पशु तस्करों को तुरंत गिरफ्तार कर उन पर पीएसए लगाने की मांग की। इसके साथ ही नारियां से अखनूर तक पुलिस नाकों पर तैनात कर्मियों को सस्पेंड करने भी मांग की।
डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट्ट, एएसपी तेजेंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने का प्रयास किया। थोड़ी ही देर में एमएलए नौशेरा रविंद्र रैणा भी पहुंचे व पुलिस प्रशासन से तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।
एमएलए के पहुंचने के बाद डीसी ने टैंपो का परमिट रद्द करने का निर्देश जारी कर दिया। डीसी ने पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उन पर पीएसए लगाने का भी आश्वासन दिया।
एएसपी ने सभी नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों से पूछताछ कर उनके खिलाफ कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।