{"_id":"2e4a66075aef2cb45e47f044f2587fec","slug":"highway-closure-stranded-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग बंद होने से फंसे रहे यात्री व वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग बंद होने से फंसे रहे यात्री व वाहन चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 08 Oct 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी में पांच घंटे राजमार्ग बंद रहने और एमएच चौक में आधा घंटा राजमार्ग बंद रहने के कारण वाहनों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई। जिसके कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह दस बजे से तीन बजे तक गढ़ी में राजमार्ग बंद रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जब पुलिस को राजमार्ग बंद होने की जानकारी मिली तो पुलिस ने अन्य वाहनों को फ्लाटा से फोर लेन राजमार्ग के जरिए शहर व घाटी की तरफ भेजना शुरू कर दिया। जिसके कारण कुछ हद तक यात्रियों की परेशानी दूर हुई।
विज्ञापन
वहीं शहर में जखैनी से फोर लेन राजमार्ग से वाहन जम्मू की तरफ भेजे गए। लेकिन जो वाहन पहले ही प्रदर्शन के कारण फंस गए थे, उनके यात्री प्रदर्शन चलने तक परेशान रहे। साढ़े तीन बजे प्रदर्शन बंद होने के बाद यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
वहीं शाम करीब पांच बजे शिव सेना ने गोहत्या के विरोध में शहर में राजमार्ग को बंद कर दिया। करीब आधा घंटा राजमार्ग बंद रहा और वाहन जाम में फंसे रहे।