फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   highspeed wifi to start on jammu station soon

जम्मूू स्टेशन पर जल्द शुरू होगी हाईस्पीड वाईफाई सेवा

Fri, 07 Apr 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 07 Apr 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
highspeed wifi to start on jammu station soon
वाईफाई सेवा की शुरूआत - फोटो : डेमो फोटो

इंटरनेट की बढ़ती मांग और लोगों की जरूरतों को देखते हुए फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जम्मू स्टेशन को भी जल्द वाईफाई सुविधा से लैस करने की तैयारी की जा रही है। रेलवे प्रशासन के आदेश पर निजी कंपनी के राउटर जम्मू स्टेशन पर लगाए जा रहे हैं। चार अप्रैल से शुरू हुए काम को तेजी से किया जा रहा है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि विभाग की ओर से यह काम पूरा करके अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह तक इसे चालू किया जा सकता है। फिलहाल वाईफाई प्री टेस्टिंग का काम चल रहा है।

आगामी दिनों में फिरोजपुर डिवीजन में आने वाले कुल 11 स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा देने की बात है, ऐसे में अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहले ही वाईफाई सुविधा यात्रियों की दी जा चुकी है। महीने के आखिरी में वाईफाई सुविधा शुरू होने पर यात्रियों को रेलवे की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कर इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। 

विज्ञापन

यात्रियों को यात्रा के दौरान मिल सकेगी सुविधा

highspeed wifi to start on jammu station soon
वाईफाई सेवा की शुरूआत - फोटो : डेमो फोटो
वाईफाई सुविधा से लैस होने से यात्रा कर रहे यात्रियों को अपने मोबाइल पर ही ट्रेन की स्थिति,अपनी सीट के पीएनआर का स्टेटस और इसके साथ ही अन्य मनोरंजन का लाभ उठा सकते हैं। वाईफाई जोन होने की वजह से यात्रियों को फायदा होगा ही, इसके साथ ही रेलवे स्टाफ को भी इसका फायदा मिलेगा।

अराजकतत्व लेंगे स्टेशन का सहारास्टेशन पर फ्री वाइफाई जोन होने से कुछ ऐसे भी लोगों की स्टेशन पर सक्रियता बढ़ जाएगा जोकि महज वाईफाई की सुविधा लेना चाहते हैं, ऐसे में रेलवे प्रशासन की ओर से उनपर लगाम लगाने की पूरी कोशिश होगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed