फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   High voltage poles, fell, JCB, operator injured

Jammu News: खोदाई में जेसीबी पर गिरे हाई वोल्टेज के खंभे, ऑपरेटर घायल

विज्ञापन
High voltage poles, fell, JCB, operator injured
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। स्मार्ट सिटी के तहत खोदाई के दौरान हाई वोल्टेज बिजली के दो खंभे जेसीबी पर गिर गए। जेसीबी ऑपरेटर घायल हो गया। हालांकि, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 13 से 14 लोग बाल-बाल बचे, जो कार्य में लगे थे। खंभों पर 33 केवी की तारें थीं। हादसे के कारण मार्बल मार्केट इलाके की बिजली बंद हो गई। करीब दो घंटे के बाद बिजली बहाल की गई।

दरअसल, त्रिकुटा नगर में जेके बैंक के सामने वीरवार सुबह 11 बजे नाले का काम चल रहा था। जेसीबी की मदद से खोदाई की जा रही थी। मिट्टी उठाने और अन्य कार्य के लिए 13 से 14 मजदूर लगे थे। इसी बीच अचानक बिजली के दो खंभे जेसीबी पर गिर गए। खंभों के साथ ट्रांसफॉर्मर भी था। इससे जेसीबी ऑपरेटर सुरेश कुमार के कंधे और सिर पर हल्की चोट आई। मजदूर सूरज ने बताया कि बारिश की वजह से मिट्टी काफी गिली थी। जेसीबी खोदाई के बाद बंद थी, लेकिन ऑपरेटर अंदर ही था। तभी अचानक से दो खंभे गिर गए। हादसे की वजह मिट्टी गिली होने से मलबा सरक जाने की सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed