{"_id":"5f8479ced66b0191a320c7139e5d491d","slug":"high-tension-wire-create-big-problem-in-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जानलेवा बने हाईटेंशन तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जानलेवा बने हाईटेंशन तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 10 Dec 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास लाइन तालाब तिल्लो के मेन चौराहे पर हाईटेंशन तार मकानों और पेड़ों के बीच से होकर गुजर रहे हैं। इससे हर वक्त हादसों की आशंका बनी रहती है। वहीं लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी मामले पर गंभीरता नहीं दिखा रहे।
जबकि तीन सप्ताह पहले भी एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा शहर में भी पोल पर काम करते वक्त या टाहली के बीच छुपी हाईटेंशन तार के चलते कई लोग अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं।
विकास लाइन में आटो स्टैंड है। यहां पीपल के पेड़ों ऊपर से हाईटेंशन तार गुज रहा है। बारिश के दिनों में कई परिंदे करंट लगने से मर जाते हैं। आंधी तूफान आने पर स्पार्किंग भीहोती रहती है। इस कारण आटो चालकों की जान पर भी हमेशा जोखिम बना रहता है।
विज्ञापन
आटो चालक बलदेव सिंह, विजय सिंह, अजय कुमार, मास्टर राजिंद्र, मास्टर गोरख राम का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार टहनी काटने के लिए कहा गया, लेकिन उनकी तरफ से अनदेखी की जा रही है। एक दफा मुलाजिमों ने पावर बंद करवाने की बात कही थी, तब उक्त लोगों ने नहर वाले दफ्तर में भी इस बारे में बताया, लेकिन विभाग ने कोई समाधान नहीं किया।
उन्होंने बताया कि यह एरिया व्यस्त चौक पर है। यहां से रोजाना स्कूल, कालेज के बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही है। बारिश के दिनों में जब पेड़ों में करंट दौड़ने की स्थिति बनती है, तो सभी हादसों की आशंका से सहम जाते हैं। इसका समय से समाधान नहीं हुआ तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।