फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high temprature in jammu

पारा 41 के पार, गर्मी से हाहाकार

Thu, 18 Jun 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 18 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
high temprature in jammu

जम्मू में पारे के 41 डिग्री सेल्सियस के पार होते ही गर्मी से बेहाल लोगों में हाहाकार मच गया है। गर्मी और उमस से हर कोई बेहाल है। तपिश से सड़कें झुलस रही हैं। कश्मीर घाटी में भी पारा बढ़ने लगा है। वीरवार को श्रीनगर में 30.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। जम्मू में अधिकतम तापमान 41.3 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

विज्ञापन


इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों का गर्मी से क्या बुरा हाल हो रहा है। गर्मी ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है।  जम्मू में वीरवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक सीधी धूप के बीच बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। तीखी धूप शरीर को चुभ रही थी। गर्मी के चलते बाजारों से खरीदारों की रौनक गायब है।
विज्ञापन


श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। लेह में अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में भी जम्मू में गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed