फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high tech security arrangements for president j&k visit

देखिए, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हाईटेक सुरक्षा

Mon, 01 Sep 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 01 Sep 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
high tech security arrangements for president j&k visit

रियासत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सुरक्षा के हाईटेक बंदोबस्त रहेंगे। रविवार को डीजीपी के राजेंद्रा कुमार ने उच्च स्तरीय मीटिंग में सुरक्षा प्रबंधों की जांच की और आयोजन स्थल व रूट की भी समीक्षा की। बैठक में सीसीटीवी सहित अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का विशेष तौर पर उपयोग करने को कहा।

विज्ञापन


साथ ही वीवीआईपी सुरक्षा में लगी एजेंसियों को व्यापक संवाद नेटवर्क में शामिल करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रपति दौरे के मद्देनजर रविवार दोपहर टेक्निकल एयरपोर्ट से जम्मू यूनिवर्सिटी और राजभवन तक रूट पर रिहर्सल भी की गई। राष्ट्रपति सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के अलावा मंगलवार (दो सितंबर) को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भी जाएंगे।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एनएन वोहरा करेंगे। राष्ट्रपति दौरे के दौरान आम लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखने के भी पुलिस महानिदेशक ने निर्देश जारी किए। दीक्षांत समारोह के आयोजन स्थल पर राष्ट्रपति का काफिला पहुंचने से थोड़ी देर पहले आम ट्रैफिक को वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू यूनिवर्सिटी स्थित जोरावर सिंह सभागार में राष्ट्रपति का काफिला बागे-बाहु वाले गेट से पहुंचेगा। इस गेट को सील कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। यूनिवर्सिटी से राजभवन तक जाने वाली सड़क के तमाम चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed