फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high tech security arrangements for assembly elections

विधानसभा चुनाव में होगी हाईटेक सुरक्षा

Sat, 08 Nov 2014 01:12 AM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
high tech security arrangements for assembly elections

आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था होगी। भले वह चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवार हों या फिर प्रचार के दौरान पहुंचने वाले स्टार नेता या पोलिंग बूथ। इनकी सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस विशेष इंतजाम में जुटी है।

विज्ञापन


डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस के राजेंद्रा कुमार ने बाकायदा पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं कि संचार और गतिशीलता पर ध्यान दिया जाए। साथ ही संचार नेटवर्क इतना मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी अपरिहार्य परिस्थितियों में सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर एक्शन लिया जा सके।
विज्ञापन


इस क्रम में पुलिस विभाग ने निजी वाहनों को भी किराए पर लेने की योजना बनाई है, ताकि घटनास्थल पर तत्काल सुरक्षा बलों को पहुंचाया जा सके।

विशेष नजर रखने के लिए टीमों का गठन

high tech security arrangements for assembly elections

पुलिस के मुताबकि उम्मीदवारों और प्रचार के दौरान पहुंचने वाले स्टार प्रचारकों के लिए भी विशेष सुरक्षा नेटवर्क तैयार किया गया है, ताकि तमाम चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करवाया जा सके। इसके अलावा उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार कार्यक्रमों की लगातार समीक्षा की जाएगी।

साथ ही चुनावी रैलियों पर विशेष नजर रखने के लिए टीमों का गठन किया गया है, जो कैमरों के जरिये तमाम गतिविधियों को कैद करेंगी। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के फ्री मूवमेंट के लिए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की बाधा न हो।

इसके अलावा पुलिस अफसरों को नियमित तौर पर हाईवे मूवमेंट पर निगरानी करने को कहा गया है।

लखनपुर से लेह तक सीसीटीवी कैमरे होंगे दुरुस्त

high tech security arrangements for assembly elections

लखनपुर से लेकर लेह तक हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पुलिस कंट्रोल रूम से ही किसी भी हलचल पर नजर रखी जा सके।

इसके अलावा महत्वपूर्ण स्थलों पर भी सीसीटीवी कैमरों के जरिए पैनी नजर रखने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने पहले ही तमाम मोबाइल कंपनियों को चुनाव के दौरान अपनी सेवाएं दुरुस्त रखने को कहा है, ताकि सूचनाएं आदान प्रदान में किसी तरह की समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed