{"_id":"6844a78822cf43133f0315fa","slug":"high-tech-polyhouse-in-poonch-fruit-plants-will-be-ready-in-every-season-jammu-news-c-165-1-sjam1004-104065-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में हाईटेक पाॅलीहाउस : हर मौसम में तैयार होंगे फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में हाईटेक पाॅलीहाउस : हर मौसम में तैयार होंगे फलदार पौधे
Sun, 08 Jun 2025 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। केंद्र सरकार के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए चलाई जा रही समग्र कृषि विकास योजना के तहत जिले में बागवानी को बढ़ावा देने की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए जिला बागवानी विभाग ने नगर और मेंढर में हाईटेक पाॅलीहाउस नर्सरी स्थापित की है। इससे हर मौसम में विभाग द्वारा जिले में उगाए जाने वाले सभी प्रकार के फलदार पौधे तैयार किए जा सकेंगे।
इन्हें सस्ते दामों पर किसानों को उपलब्ध कराकर बागवानी क्षेत्र को और अधिक विकसित किया जाएगा। बागवानी विभाग के जिला अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि इस हाईटेक पाॅलीहाउस में अपने हिसाब से तापमान नियंत्रित कर सकते हैं। आटोमेटिक पानी का छिड़काव सहित अन्य कई प्रकार की सुविधाएं हैं। हम यहां ग्राफ्टिंग से पौधे तैयार करेंगे, जो तीन साल में अच्छे फल देंगे। इस हाईटेक पालीहाउस को हम किसानों के लिए प्रदर्शित कर रहे हैं, जिससे किसानों को भी इनके प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। इस प्रकार के हाईटेक पालीहाउस लगाने के लिए सरकार की तरफ से किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।