{"_id":"5798fec84f1c1b365a21dfa7","slug":"high-security-on-loc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़े पैमाने पर घुसपैठ की तैयारी, LOC पर सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े पैमाने पर घुसपैठ की तैयारी, LOC पर सुरक्षा बढ़ाई
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
सेना के जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में शांति के बाद आतंकी अब बड़े पैमाने पर घुसपैठ करने की तैयारी है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सीमा पार बैठे आतंकी आकाओं ने एक दोबारा एलओसी से घुसपैठ कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
आतंकी घुसपैठ को लेकर एलओसी पर हरकत भी बढ़ गई है। सुरक्षा बलों ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक एलओसी पर आतंकी हरकत अचानक बढ़ गई है। कुपवाड़ा से लेकर पुंछ, साब्जियां सेक्टर से घुसपैठ की बड़े पैमाने पर तैयारी है।
कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकी घुसपैठ को सेना ने नाकाम भी बनाया और एक जवान शहीद हो गया। पुंछ और कुपवाड़ा के बीच सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सीमा पार पीओके में यूनाइटेड जेहाद काउंसिल में शामिल आतंकी संगठन कश्मीर में जेहाद की कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला कराने की तैयारी में हैं।

बारिश का फायदा उठाने की फिराक में आतंकी
pakistan border
- फोटो : Amar Ujala
पाक परस्त आतंकियों को घुसपैठ के लिए तैयार किया गया है। पिछले कई महीने से आतंकी घुसपैठ की तैयारी में थे। घाटी में पैदा हुए हालात के बाद सीमा पर शांति रही। अब घाटी में हालात सामान्य होने के कारण सीमा पर हरकत बढ़ गई है।
करीब दो सौ किमी लंबी एलओसी से किसी भी जगह से घुसपैठ कराई जा सकती है। बरसात का भी लाभ आतंकी घुसपैठ के लिए उठा सकते हैं। बारिश के कारण झाड़ियां और पेड़-पौधे घने हो गए हैं।
इनकी आड़ में आतंकी सीमा के इस पार आने का प्रयास कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र में नदी-नालों पर भी सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है। अतिरिक्त गश्त की जा रही है और जवानों को भी मुस्तैद रहने के आदेश दिए हैं।