{"_id":"580cd0d44f1c1bd975bc1ab1","slug":"high-security-on-border-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSF की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- सीमा पर गोली का जवाब गोली से देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSF की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- सीमा पर गोली का जवाब गोली से देंगे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 23 Oct 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
भारत पाक सीमा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) अरुण कुमार के अनुसार सीमा पार पाकिस्तान में पाक सेना की हरकत बढ़ी है। अगर युद्ध जैसे हालात बने तो भारतीय जवान जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम पाकिस्तान को गोली का जवाब गोली से देंगे।
पश्चिमी फ्रंटियर के एडीजी पलौड़ा स्थित फ्रंटियर हेडक्वार्टर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके अनुसार उड़ी हमले के बाद हीरानगर सेक्टर में पाक रेंजरों के सहयोग से आतंकियों का एक दल घुसपैठ करने के प्रयास में था।
हीरानगर के बबिया पोस्ट से 20-21 अक्तूबर की रात को आतंकी तारबंदी के करीब आ गए थे। दल पांच-छह आतंकियों का था। पोस्ट पर तैनात गुरनाम सिंह ने इन आतंकियों के प्रयास को नाकाम कर दिया और एक आतंकी को मार गिराया।

युद्ध जैसी स्थित से निपटने में सक्षम
border
- फोटो : PTI
घटना के दूसरे दिन जवाब में पाक रेंजरों ने सोची-समझी साचिश के तहत उनके एक जवान गुरनाम को शहीद कर दिया। स्नाइपर शाट से निशाना साधा। गुरनाम गंभीर रूप से घायल हो गया। सीमा पार से लगातार फायरिंग शुरू हो गई।
बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की और सात पाक रेंजरों को मार गिराया। एक जवान के बदले में सात पाक रेंजरों को मार गिराने से जवानों के हौसले बुलंद हैं। पाकिस्तान अगर दोबारा कार्रवाई करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सीमा पार पाक सेना की हरकत बढ़ी है। फिलहाल युद्ध जैसे हालात नहीं हैं। अगर युद्ध जैसे हालात होंगे तो उसका जवाब देने के लिए जवान पूरी तरह से तैयार हैं।
उड़ी हमले के बाद आईबी पर आतंकियों के इतने विशाल दल की घुसपैठ का प्रयास पहली बार हुआ है। एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास हुए हैं। उनका भी कड़ा जवाब दिया गया है। सीमा पार हो रही गतिविधियों पर आधुनिक उपकरणों से नजर रखी जा रही है।